भील जनजाति का इतिहास एवं संस्कृति भील जनजाति के प्रमुख मेले बेणेश्वर मेला :- ' आदिवासियों का कुम्भ ' नाम से प्रसिद्ध बेणेश्वर का मेला भीलों का सबसे बड़ा मेला है जो माघ माह की पूर्णिमा को डूंगरपुर जिले में सोम,माही एवं जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम पर भरता हैं। घोटिया अम्बा :- बेणेश्वर के अलावा एक और बड़ा मेला भरता है ' घोटिया अम्बा मेला '। यह मेला बांसवाड़ा जिले में घोटिया नामक स्थान पर चैत्र अमावस्या को भरता हैं। गोतमेश्वर मेला :- गौतमेश्वर का मेला प्रतापगढ़ जिले में अरनोद कस्बे के पास वैशाख पूर्णिमा को भारत हैं। ऋषभदेव मेला :- ...
