Rajasthan Police Constable Paper क्या आप Rajasthan Police Constable Admit Card का इंतज़ार कर रहे है ? क्या आप Rajasthan Police Constable Paper की तैयारी कर रहे है ? तो Rajasthan Police Constable Exam की बेहतरीन तैयारी के लिए यह आर्टिकल आप ही के लिए है । Rajasthan Police Constable Paper के लिए सटीक रणनीति नमस्ते दोस्तों, अभी इन दिनों राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2018 विद्यार्थियों के मध्य चर्चा का केंद्र है। और हो भी क्यूँ ना,आखिर बेरोजगार युवाओं के लिए लम्बे समय बाद एक बड़ी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है । इन्हीं चर्चाओं के मध्य एक चर्चा रिक्त पदों की संख्या बढ़ने की भी है,जो पूरी तरह सही है । राजस्थान सरकार ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में विज्ञापित 5390 पदों को बढाकर 20681 कर दिया है लेकिन कठोर प्रतिस्पर्धा के कारण इस शानदार मौके का फायदा उठाने के लिए कड़ी मेहनत को बुद्धिमत्तापूर्ण तरीके से करना होगा ।...
